फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालई के पास अंडरपास निर्माण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। विधानसभा जसराना के 50 गांवों से अधिक के ग्रामीण एनएचएआई के अड़ियल रुख से परेशान होकर लालई के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। ग्रामीणों के आंदोलन को बल उस वक्त मिला जब जसराना और शिकोहाबाद विधायक भी ग्रामीणों संग धरने पर बैठ गए। एनएचएआई के अधिकारियों नेविधायक को भूख हड़ताल पर नहीं बैठने के लिए मनाने के साथ अंडरपास की अनुमति के प्रयास शुरू कर दिए। शासन से अनुमति मिलते ही गुरूवार को अधिकारियों के साथ विधायक धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों का अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन


अंडरपास की मांग को लेकर पचास से अधिक गांवों के ग्रामीण लालई के पास एनएच टू पर तंबू लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। 29 मार्च को विधायक जसराना रामगोपाल लोधी ने धरना पर बैठने के साथ ही अंडरपास नहीं बनने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। विधायक के धरने पर बैठने एवं अनशन की धमकी से प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने अंडरपास बनाने के प्रयास शुरु किए। घोषणा के बाद मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों का धरना अनशन में बदल गया। दो दिन पहले ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। गुरुवार को ग्रामीणों को सूचना मिली कि केंद्र सरकार ने लालई के पास अंडरपास निर्माण की मंजूरी दे दी है।

विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहनदत्त लोधी के साथ एसडीएम जसराना अनशन स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को अनुमति पत्र देकर अनशन तुड़वाया। जसराना विधायक रामगोपाल लोधी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अंडरपास बनने से 50 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। थान सिंह राजपूत, सर्वेश, रामविलास, खेमचंद्र, इंद्रपाल, रामौतार, चकलेश, खूबचंद्र, नीतेश, प्रभुदयाल, चेतराम, पप्पू किसान यूनियन के राजकुमार, कालीचरन, हरवीर सिंह, सुरेश चंद्र, लायक सिंह ने अंडरपास नहीं बनने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें