फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में तालाबंदी करेगा अखिल भारतीय सवर्ण संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर शासन और प्रशासन मौन है। अभिभावकों का शोषण हो रहा है। स्कूल संचालक नहीं माने तो अखिल भारतीय सवर्ण संगठन स्कूलों में तालाबंदी करेगा। यह बातें ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदपाल सिंह तोमर ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की ढिलाई से निजी स्कूल संचालक अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। शुल्क वृद्घि, बिल्डिंग फीस, खेलकूद फीस, मनोरंजन फीस, पुस्तक, टाई-बेल्ट के नाम पर लूटा जा रहा है। इसे अखिल भारतीय सवर्ण संगठन बर्दास्त नहीं करेगा। इसके विरुद्घ अब तालाबंदी अभियान चला कर आंदोलन को उग्र रूप देने पर चर्चा हुई।

उन्होंने धरना प्रदर्शन पर प्रशासन की अनदेखी का भी विरोध करते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही से स्कूल संचालकों के हौंसले बुलंद हैं।राजबहादुर सारस्वत, रामरक्षपाल सिंह, अशोक जैन, रामबृज पाठक, जगदीश सारस्वत, जितेन्द्र पाल सिंह, आवेश सिंह, अनिल उपाध्याय, साधू सिंह, आलोक सिंह, सौरभ शर्मा, साहब सिंह, संजय प्रताप सिंह और संजय शर्मा रहे। अध्यक्षता अजमोद सिंह चौहान ने और संचालन दिग्विजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें