फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा। बहन के देवर ने पति से अलग हो चुकी महिला को शादी का झांसा देकर कई साल तक शारीरिक शोषण किया। इस रिश्ते से महिला ने एक बेटे को जन्म दिया लेकिन फरेबी शादी के लिए टालता रहा। सरकारी नौकरी लगने पर उसे शादी से मना कर दिया। दोबारा गर्भवती होने पर उसका धोखे से गर्भपात करा दिया। महिला की शिकायत पर कोतवाली में नामजद केस लिखा गया है।
विज्ञापन



मैनपुरी बिछवा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कोतवाली नगर में पुलिस को बताया कि उसका ब्याह 13 साल पहले हो चुका है। शादी के कुछ समय बाद उसका पति से अलगाव हो गया। इसके बाद उसके बहन के देवर लोकेंद्र निवासी जिन्हेरा मिरहची हाल पता श्यामनगर ने उससे शादी करने की बात कही। भरोसा कर वह उसके साथ रहने लगी। उसने बेटे को जन्म दिया जो अब पांच साल का है। वह शादी के लिए कहती रही लेकिन लोकेंद्र लगातार टालता रहा।


पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले लोकेंद्र की नियुक्ति अलीगढ़ में रोडवेज विभाग में हो गई। इसके बाद वह उससे कटने लगा। यौन शोषण की वजह से वह फिर गर्भवती हो गई लेकिन पिछले दिनों एक झोलाछाप चिकित्सक से लोकेंद्र ने गर्भपात करा दिया। इसके बाद 15 मार्च को आरोपी ने उसे पीटकर दुराचार किया। उसे बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


उसने फोन से डॉयल 100 पर बंधक बनाने की सूचना दी थी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे कैद से मुक्त कराया था। वही महिला की तहरीर पर कोतवाली नगर प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच और कार्रवाई होगी।


इसी तरह के एक अन्य मामले में शहर की एक युवती ने ललित पुत्र वासुदेव निवासी शिवसिंहपुर के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीडन एवं गर्भपात कराने की शिकायत की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस मामले की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें