फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी रेल लाइन को मथुरा से छाता तक कटेंगे 452 पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा से पलवल तक बन रही चौथी रेल लाइन में 452 पेड़ काटे जाऐंगे। पेड़ काटे जाने को लेकर रेलवे निर्माण निगम द्वारा मांगी गई अनुमति पर सुप्रीम कोर्ट की इंपावर कमेटी ने लाइन व हरे वृक्षों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मथुरा से छाता तक का इलाका ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में है। इस इलाके में भूतेश्वर रेलवे स्टेशन से छाता व उससे तीन किलोमीटर आगे तक ताज ट्रिपेजियम इलाके मेें 452 पेड़ चौथी रेल लाइन बनाने में आड़े आ रहे हैं। इन पेड़ों को काटने के लिए रेल अफसरों ने अनुमति मांगी है।

इस पर सुप्रीम कोर्ट की इंपावर कमेटी के लोगों ने आगरा के वन संरक्षक रमेश पांडे, मथुरा के वन अधिकारी अरविंद कुमार सहित कमेटी के लोगों ने भूतेश्वर से छाता तक रेल लाइन किनारे पेड़ों की स्थिति देखी।
विज्ञापन


वन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मथुरा से छाता तक ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र मेें चौथी रेल लाइन बनाने में 150 से अधिक हरे पेड़ आड़े आ रहे हैं। पूरी लाइन बनाने में 452 पेड़ आ रहे हैं। इन पेड़ों के बदले रेलवे पांच हजार पौधे लगाएगा। इनके लिए छटीकरा स्थित वृंदावन रोड स्टेशन के आसपास जमीन चयनित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें