फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर हाउस कालोनी के आवासों में अवैध कब्जा

विज्ञापन
रत्तापानी क्षेत्र में राजस्व और पार्क भूमि पर अवैध अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। पावर हाउस कालोनी के कई आवासों में दबंग लंबे समय से कब्जा किए हुए हैं। चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। सरकार को राजस्व की हानि भी हो रही है। विधायक किशनी ने इस संबंध में विधानसभा में मामला उठाया तो शासन से लेकर विभाग तक हड़कंप मच गया। विभाग ने अवैध रूप से रहने वालों को चिन्हित करके उनसे आवास खाली कराने की रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन


विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने 12 फरवरी को नियम 58 के तहत विधानसभा में मामला उठाया। विधायक ने कहा पावर हाउस कालोनी में कई दशक से बाहरी लोग अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे हैं। जुआ, शराब के साथ ही असामाजिक काम भी हो रहे हैं। पावर हाउस की चाहरदीवारी नहीं होने से बाहरी असामाजिक तत्व कालोनी में घूमते रहते हैं। विधायक ने चाहरदीवारी बनवाने तथा कब्जा हटवाने की मांग की। विधायक द्वारा मामला उठाने के बाद शासन से लेकर विभाग तक हड़कंप मचा हुआ है। ऊर्जा विभाग के उप सचिव मणींद्र शर्मा ने प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल तथा मुख्य अभियंता विद्युत आगरा क्षेत्र को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मैनपुरी। विभाग सर्वे करा चुका है। अधिशासी अभियंता एससी शर्मा ने तीन नवंबर 2017 को एसडीओ प्रथम और द्वितीय को पत्र लिखकर कहा था अवैध रूप से रह रहे लोग चोरी से बिजली प्रयोग कर रहे हैं। जिससे विभाग को राजस्व की हानि हो रही है। जेई हरीश सोनी तथा सत्य प्रकाश की टीम चिन्हित आवासों का सर्वे भी कर चुकी है। टाइप सी और डी में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट कराने को कहा था। अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा ने अधिशासी अभियंता एससी शर्मा से कहा है डीएम और एसपी से सहयोग लेकर चिन्हित कब्जेदारों का कब्जा हटवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें