फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलइडी से नहीं दूर हो रहा अंधेरा

विज्ञापन
एलइडी लाइट - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम बनने के बाद शहर को प्रदेश सरकार की एलइडी के माध्यम से जगमगाने की योजना धड़ाम हो गई है। एलइडी के बंद होने की शिकायतों से पल्ला झाड़ते हुए निगम ने कंपनी का टोल नंबर जारी कर दिया है। उधर, शहर में कई स्थानों पर पोल न होने से एलइडी नहीं लग सकी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा सोडियम लाइट के स्थान पर एलइडी लगाने का ठेका एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी द्वारा नगर में लगी सोडियम लाइटें हटाकर एलइडी लगाईं जा रही हैं लेकिन अधिकांश एलइडी लगते ही खराब हो रही। इन एलइडी की जब शिकायतें आने लगीं तो नगर निगम ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कंपनी का टोल फ्री नंबर जारी कर दिया, वहीं, लोगों की शिकायतें है कि टोल फ्री नंबर मिल भी नहीं पाता है। उधर, शहर में कई वार्ड ऐसे हैं जहां पर अंडर ग्राउंड केबिल हो गया है। सभासद रामदास चतुर्वेदी ने बताया कि उनके क्षेत्र में पोल ही नहीं हैं। इसके चलते उन्होंने अपने वार्ड की एलइडी वापस कर दीं हैं। नगर निगम से मांग की है कि क्षेत्र में दीवार पर एलइडी लगवाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें