फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरिया की नगरिया में छाया मातम, नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : डेमो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। बच्ची समेत चार बारातियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत के बाद राया के सिरिया की नगरिया में कोहराम मचा रहा। रो-रोकर महिलाओं का बुरा हाल था, तो पुरुषों के आंसू रुक नहीं रहे थे। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मातम के माहौल में सात फेरे के बाद दूल्हा नव वधू को विदा कराकर गांव ले आया। बता दें कि थाना राया की सिरिया की नगरिया से भीष्मस्वरूप के बेटे मनोज की बारात सादाबाद जा रही थी। दूल्हा के साथ आधी बारात तो सादाबाद पहुंच गई थी। पीछे रह गई मिनी बस गांव मदैम के समीप ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुस गई थी। मौके पर तीन बारातियों की मौत और एक युवती की इलाज के दौरान हुई मृत्यु से सिरिया की नगरिया में कोहराम मच गया। मातम के माहौल में केवल सात फेरे हुए और नव वधू गमगीन माहौल में सिरिया की नगरिया पहुंची। चार लाशों को देख कोहराम मचा हुआ था। दूल्हा के भाई दिनेश ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अस्पताल से पोस्टमार्टम तक मची चीख-पुकार राया। सड़क हादसे में चार की मौत और छह से अधिक घायलों को लेकर जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक चीख-पुकार मची रही। इन दोनों स्थानों पर जुटे ग्रामीण और परिजनों की आंखों में आंसू साफ दिख रहे थे। ग्रामीणों की मानें तो मिनी बस के चालक की लापरवाही के चलते चार को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें