बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज के आरडी इंटर कालेज में जिला विज्ञान क्लब की ओर से एक दिवसीय स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता एवं परीक्षण उपयोग पर कार्यशाला हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंचन कर नदी, नालों, नहरों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।
मुख्य अतिथि जिला प्रशिक्षण अधिकारी समन्वयक जिला विज्ञान क्लब एसके शंखवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भगवान सिंह शाक्य ने कहा लोगों को इंडियामार्का हैंडपंप का पानी ही प्रयोग में लाना चाहिए। जल ही जीवन है। अशुद्ध पेयजल से बीमारियां पैदा होती हैं। लोगों को स्वच्छ पेयजल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्वच्छ पेयजल पर नाटक का मंचन किया गया। नदी, नालों, नहरों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई। छात्र छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली। शैलेंद्र कुमार ने जल जनित बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी दी। श्रवण कुमार तिवारी, राजीव कुमार, सर्वेश कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह शाक्य, कुमदेश शाक्य आदि रहे।