फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नकदी और लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव नगला पट्टी में एक मकान से चोरों ने नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। परिवारीजन रात में सोते रहे। उन्हें सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

होतीलाल पुत्र मथुरा प्रसाद के मकान में मंगलवार रात चोरों ने मकान में घुसकर बक्से, अटैची आदि के ताले तोड़कर उनमें रखी नकदी, आभूषण आदि चोरी कर लिए। एक बक्से को जब वह ताला नहीं तोड़ सके तो उसे उठा ले गए और बाहर ले जाकर उसका ताला तोड़कर सामान निकाल लिया। जब सुबह परिवारीजन जागे तो चोरी की जानकारी हुईं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। होतीलाल ने बताया कि चोर मकान से 55000 रुपये, दो सोने की चेन, दो जोड़ी कुंडल, एक अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की तोडियां, दस चांदी के लच्छे चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें