फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा 18 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। दबरई के विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण करने के बाद परिषद के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र कुमार भदौरिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
रैली विकास भवन से शुरू हुई, जो मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, जिला कोषागार, आरटीओ कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंची। यहां जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, मंत्री सुनील कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। राज्य कर्मचारियों को केंद्र के बराबर वेतन भत्ते दिए जाएं। कर्मचारियों को 50 सेवानिवृत्त किया जा रहा है, उस पर रोक लगाई जाए।
ज्ञापन देने वालों में संदीपक दीक्षित, सुषमा यादव, प्रेमप्रकाश कुशवाह, इंद्रपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, बृजेश कुमार, रमेशचंद्र यादव, प्रताप सिंह परमान, बृजभान सिंह पुंडीर, संदीप सक्सेना, विजय सिंह, सुभाष यादव, दयाराम मौजूद रहे।