फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्कॉट में तैनात कार पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया की स्कॉट में तैनात यूपी-100 कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मृत पड़े पशु से टकराकर पलट गई। इससे मोबाइल वैन में सवार एचसीपी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उनके परिवारीजन उन्हें प्राइवेट उपचार के लिए ले गये।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार देरशाम करीब साढ़े सात बजे की है। एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा से इटावा की ओर जा रहे थे। नसीरपुर सीमा में प्रवेश होते ही डेल्टा द्वारा पीसी टू को आदेशित किया गया कि शीघ्र ही स्कॉट करें। एससी आयोग के अध्यक्ष की गाड़ी तेज रफ्तार पर थी, उसका पीछा करना यूपी-100 मोबाइल को आसान नहीं था।

पुलिसकर्मियों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा बार-बार स्कॉट के लिए निर्देशित करने के चलते मोबाइल वैन के चालक आनंद ने गाड़ी को भगाना शुरू कर दिया। जब गाड़ी पूरी स्पीड पर थी, तभी नसीरपुर थाना क्षेत्र में 48वें किमी के पास हाईवे पर मृत पड़े पशु से कार टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एचसीपी नेत्रपाल (55) निवासी महेरी हाथरस, सीपी बेनी सिंह (37) निवासी पुलिस स्टेशन हाईवे मथुरा और चालक आनंद (30) निवासी रामराजपुर कुर्रा मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाई। प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद अनिल कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना पाकर घायलों के परिवारीजन अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें