डीजे पर नाचने को लेकर बराती और लड़की पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ ही दोनों तरफ से पथराव हो गया। जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नकटईकला निवासी कुंवरपाल की बेटी की गुरुवार को बरात शिकोहाबाद से आई थी। दरवाजे पर रस्म अदाई से पहले डीजे पर नाचते वक्त बराती और गांव के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे मामला तूल पकड़ता चला गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं अचानक लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव होता देख शादी समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ गच गई और लोग पत्थरों से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। पत्थर लगने से सुखवीर, रमेश, सकेश, सोनसिंह जख्मी हो गए। जिन्हें स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांतिभंग में लोगों को पाबंद किया है।