फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में स्नान करते चार डूबे, एक महिला की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कासगंज। कार्तिक माह में कछला गंगा घाट पर स्नान कर रहे चार श्रद्धालु गंगा में डूब गए। इनमें से एक महिला की मौत हो गईं, जबकि तीन श्रद्धालुओं को गोताखोरों ने बचा लिया। महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अलीगढ़ के ग्राम गौसपुर, गंगीरी निवासी विकास व उनकी पत्नी रीता के साथ अन्य परिवारीजन सुधा और खुशबू कार्तिक माह के चलते गंगा स्नान करने के लिए शुक्रवार को कछला गंगा घाट पर आए हुए थे। सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। गंगा में अठखेलियां करते हुए सभी लोग गहरे पानी की ओर पहुंच गए। अचानक ही रीता गंगा में बहने लगी तो परिवारीजनों में चीख पुकार मच गईं।

विकास व अन्य लोगों ने उन्हे बचाने का प्रयास किया तो वह भी बहने लगे। वहां गंगा स्नान कर रहे लोगों ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की। इस दौरान गंगा घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने मशक्कत कर विकास, सुधा और खुशबू को गंगा से बाहर निकाल लिया। जिससे उनकी जान बच गईं। लेकिन रीता गंगा में बह गई।
विज्ञापन


गोताखोरों ने कुछ देर के बाद उसके शव को भी तलाश कर बाहर निकाल लिया। रीता का शव बाहर निकलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। परिवारीजन उसके शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें