फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले हमारी संस्कृति-सभ्यता के प्रतीक: जिलाधिकारी

विज्ञापन
कासगंज गंगातट पर हवन पूजा के साथ ककोड़ा मेला का शुभारंभ करते प्रशासनिक अधिकारी
विज्ञापन
गंजडुंडवारा/पटियाली। गंगा तट पर शुक्रवार को ककोड़ा मेले का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। मेले के शुभारंभ पर डीएम, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम आरपी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मां गंगा का दूध से अभिषेक किया गया। इस मौके पर डीएम आरपी सिंह ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं। गंगा हमारी आस्था संस्कृति है। गंगा तट पर लगने वाला ककोड़ा मेला भी काफी पौराणिक है। उन्होंने मेले में प्रशासन एवं पुलिस को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव ने कहा कि यह मेला मुगलकालीन है और सौहार्द की बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत स्तर से सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई गई हैं। विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह एवं विधायक देवेंद्र राजपूत ने भी शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी ने भी गंगा के तट पर लगने वाले मेले का एतिहासिक महत्व बताया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आरपी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रवण सिंह चौहान, शिशु पाल सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें