फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर के स्काउट-गाइड सीखेंगे सेवा के गुर

विज्ञापन
स्काउट गाइड - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। नार्थ सेंट्रल रेलवे के स्काउट-गाइड का अधिवेशन बुधवार से मथुरा में शुरू होगा। अधिवेशन में आगरा, झांसी और इलाहाबाद मंडल के स्काउट-गाइड भाग लेंगे। अधिवेशन में स्काउट गाइडोें को सेवा व आत्म संयम बरतने के गुर सिखाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि रेलवे के स्काउट गाइड के अधिवेशन में रेलवे के स्कूलों के छात्र, अस्पताल व स्टेशन पर सेवा देने वाले 800 से अधिक स्काउट गाइड इकट्ठा हो रहे हैं। रेलवे ग्राउंड में उनको आपातकाल के लिए राहत और बचाव में टीम बनाकर कार्य करने, टैंट तैयार करने, खूंटा गाड़ने, गांठ बांधने, आग लगने पर उसे बुझाने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए आपातकाल के इंतजाम करने व लोगों को पानी पिलाने, बुजुर्गों की मदद करने संबंधी सेवा व आत्म संयम के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें