फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक माह में संकीर्तन से गूंज रही धर्मनगरी

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : कृष्णा
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कार्तिक माह के धार्मिक महत्व को देखते हुए धर्मनगरी में इन दिनों मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इनमें हजारों देश-विदेश के श्रद्धालु भाग लेकर अपने आराध्य का गुणगान कर रहे हैं। नगर के कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर, प्रेममंदिर, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, राधागोकुलानंद मंदिर, राधासनेह बिहारी मंदिर, राधादामोदर मंदिर, राधाश्याम सुंदर मंदिर, राधागोपीनाथ मंदिर में आराध्य की पूजा-सेवा के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन, यमुना स्नान, पंचकोसीय परिक्रमा करने के साथ अपने आराध्य का फूलों से शृंगार कर विशेष पूजन अर्चन कर रहे हैं। अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, यूक्रेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, मॉरीशस, ऑस्ट्रिया, स्पेन आदि देशों से आए श्रद्धालु धर्मनगरी में नगर संकीर्तन शोभायात्रा भी निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें