फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस से टकराई जेसीबी, चार लोग घायल

विज्ञापन
bus accident - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज दर्शन को महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं से भरी बस जेसीबी से टकरा गई। इससे चार महिला श्रद्धालु घायल हो गई हैं। यह हादसा प्रात:काल सदर क्षेत्र में हुआ है। रविवार प्रात: करीब आठ बजे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं का दल वृंदावन से दर्शन कर टूरिस्ट की बस में मथुरा लौट रहा था। यहां बंगालीघाट जाने वाले रास्ते पर सदर तिराहा के निकट कूड़ा उठा रही जेसीबी बस से टकरा गई। इससे बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस साइट में बस में बैठी सुमन, कोमल, पुष्पा और अपत्ति घायल हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के दौरान चालक जेसीबी छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी सदर का कहना है कि इस मामले की किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें