फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगाकर कर रहे कूड़े का निस्तारण

विज्ञापन
जलता कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम प्रशासन द्वारा धर्मनगरी में कूड़े के निस्तारण को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा आग लगाकर कूड़े के निस्तारण पर रोक के बावजूद जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। धर्मनगरी में सफाई व्यवस्था के साथ कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे है। एनजीटी द्वारा पूर्व में कूड़ा जलाये जाने पर 5 लाख डीएम मथुरा, 5 लाख ईओ नगर पालिका परिषद वृंदावन, 1 लाख प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मथुरा पर जुर्माना लगाए जाने के बावजूद भी नगर में कूड़ा अब भी जलाया जा रहा है। नगर के परिक्रमा मार्ग अटल्ला चुंगी, गौरानगर कॉलोनी, संत कॉलोनी, रमणरेती, केशीघाट, ज्ञानगूदड़ी, बटाला हाउस, मथुरा रोड़ आदि स्थानों पर अब भी कूड़ा निस्तारण के मानकों की अनदेखी कर खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है। क्षेत्रवासी रविंद्र यादव, मदन गोपाल पांडेय, संत देवस्वरुपानंद, संतोष कुमार, गिरधारी बाबा, जगन्नाथ दास का कहना है कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम प्रशासन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें