मैनपुरी (कुरावली)। शनिवार की शाम स्कूल से लौट रहे निजी शिक्षक से लूट का मामला लेनदेन का निकला। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।
शनिवार की शाम कसबा के जीटी रोड स्थित नहरपुल के निकट स्थित एक विद्यालय में शिक्षका अरविंद कुमार पुत्र रामनाथ ने थाना में तहरीर दी थी कि विद्यालय से घर जाते समय शाम के चार बजे रास्ते में बाइक सवार रिंकू पुत्र सूरज निवासी ग्राम नगला बख्ती ने साथियों के साथ चाकू दिखाकर उससे मोबाइल और 10 हजार रुपये लूट लिए।
घटना के बाद इंसपेक्टर केके तिवारी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इसमें ंपता चला कि शिक्षक अरविंद औक रिंकू के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। रिंकू विद्यालय में शिक्षक से रुपये मांगने पहुंचा तो शिक्षक ने उसे मोबाइल यह कहकर दे दिया था कि रुपये देने पर वह उससे मोबाइल ले लेगा। इसके बाद शिक्षक ने मोबाइल व रुपये की लूट की तहरीर थाना में दी थी। पुलिस ने जांच में मामला झूठा मिलने पर शिक्षक और रिंकू के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।