टूंडला। घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ लिया। थाना पुलिस को गुरुवार शाम सूचना मिली कि बस स्टैंड पर एक युवक और युवती काफी समय से खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया तथा थाने ले आई।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं तथा शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिजन ऐसा नहीं होने दे रहे। इसलिए वे घर से भाग आए हैं। पुलिस ने दोनों से उनके पते और मोबाइल नंबर प्राप्त कर परिजनों को बुला लिया तथा समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए प्रेमी युगल अवागढ़ क्षेत्र के थे। परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया है।