फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर चार बार पोशाक बदलेंगे ठाकुरजी

विज्ञापन
ठाकुरजी - फोटो : self
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। जन्माष्टमी पर कृष्ण-बलराम इस्कॉन मंदिर में ठाकुरजी चार पहर में चार पोशाकें धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। इन पोशाकों की कीमत लाखों में होगी। मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


कृष्ण जन्माष्टमी को प्रात: 4.30 बजे मंगला आरती के बाद 7 बजे धूप आरती और 8 बजे शृंगार आरती होगी। इसमें भगवान विशेष प्रकार की पोशाक धारण करेंगे। शाम को भक्तों द्वारा ठाकुरजी के श्रीविग्रह का 501 किलो दूध के साथ दही, शहद, बूरा आदि से महाभिषेक किया जाएगा। रात 10 बजे इस्कॉन मंदिर के प्रमुख ठाकुर कृष्ण बलराम की विग्रहों का पुजारियों द्वारा महाभिषेक होगा। रात 12 बजे के बाद भगवान दर्शन देंगे। इस अवसर पर ठाकुरजी को 251 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया जाएगा।

मंदिर के मीडिया प्रभारी सच्चिगौरदास ने बताया कि 16 अगस्त को नंद महोत्सव वाले दिन गुरु पूजा कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे बलराम हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा तीन दिन तक मंदिर में विशेष रोशनी की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें