फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से गोदकर वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के अंतर्गत जयपुर मंदिर के सामने चाय विक्रेता वृद्ध की शुक्रवार की देर रात बाइक सवार युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या जमीनी विवाद को लेकर हुई बताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर लिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


गौशाला नगर क्षेत्र निवासी श्याम सिंह (60) एक पैर से दिव्यांग हैं। श्याम सिंह जयपुर मंदिर के सामने चाय का खोखा चलाते हैं। हर दिन की तरह शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे श्याम अपनी दुकान पर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और एक युवक ने श्याम सिंह पर चाकुओं से प्रहार कर दिए। हमलावर ने एक श्याम के गले और पेट में चाकू प्रहार किए और मौके से भाग गए। चाकू लगते ही श्याम सिंह जमीन पर गिर गए। यह देख आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पायल भी पहुंच गए। मृतक के बेटे हरेंद्र सिंह, दिलीप और मुकेश ने पुलिस को उनके पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता पर हत्या का आरोप लगाया। हरेंद्र के अनुसार अधिवक्ता से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। एक जमीन अधिवक्ता ने पांच वर्ष पूर्व फर्जी कागजातों के सहारे अपने नाम करा ली थी। पिता उसमें वादी थे। शुक्रवार को सिविल कोर्ट में तारीख थी। पिता की हत्या अधिवक्ता ने ही की है। सीओ सदर के अनुसार अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पीड़ित की तहरीर लेकर रिपोर्ट कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें