फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए युवक की रजबहा में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार की शाम को घर से खेत पर जाने के लिए निकले सैंहा गांव के युवक रविंद्र उर्फ रवि का शव रविवार की सुबह 10 बजे करीब एक किलोमीटर दूर कोसीखुर्द रजबहा में मिला। पुलिस का कहना है कि खेत पर जाते वक्त वह डूब गया।
विज्ञापन


रविवार को ग्रामीणों ने मगोर्रा पुलिस को सूचना दी कि कोसीखुर्द रजबहा में एक युवक का शव नजर आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को रजबहा में उतारकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों को भी बुला लिया था। इसी दौरान रविंद्र (38) के परिवार वाले भी पहुंच गए और उन्होंने शव की पहचान कर ली। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम वह खेत पर जाने के लिए निकला था। खेत पर जाने के लिए रजबहा पार करते वक्त वह डूब गया। परिजन रात भर तलाश करते रहे पर उसका सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें