फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर हाईवे पर पलटी बस, 24 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ग्वालियर-आगरा हाईवे पर रोहता के पास बुधवार तड़के मजदूरों से भरी बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। गांव के लोगों ने बस में फंसे मजदूरों को किसी तरह निकाला। हादसे में 24 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि एक मजदूर की मौत की सूचना है, लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

मध्य प्रदेश के सतना से तकरीबन 80 मजदूर लेकर ठेकेदार बस से दिल्ली जा रहा था। बुधवार तड़के करीब पांच बजे बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे पलट गई। बस में लोग फंस गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने बस की खिड़की के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बस में सवार मजदूरों के जाने की कोई व्यवस्था न होने पर स्थानीय लोगों ने मदद की। दोपहर में एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों में चंद्रवती, पीतम, गीता, सुरेंद्र, गणेश, कातिया, काशी, बैजयंती, प्रकाश, छोटू, जग्गी, दलीप, अरविंद आदि हैं।
विज्ञापन


अरविंद ने बताया कि एक ढाबे पर चालक और परिचालक ने शराब पी थी। चालक नशे में तेज स्पीड में बस चला रहा था। उसे कई बार मजदूरों ने रोका भी, लेकिन वह नहीं माना। बस डिवाइडर पर चढ़ने के कारण असंतुलित हो गई।

घटना के बाद चालक-परिचालक भाग निकले। उधर, एक घायल की मौत से गुस्साए लोगों ने ग्वालियर रोड पर जाम भी लगाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों को ठेकेदार दूसरी बस से दिल्ली लेकर चला गया। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें