फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने खोला योगीराज की नगरी के लिए खजाना

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। योगी सरकार ने योगीराज श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थलियों के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। कृष्णा सर्किट और प्रसाद योजना के अंतर्गत राज्य सरकार मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन सहित ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा की तस्वीर बदलने जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को योगी सरकार ने पहला बजट प्रस्तुत किया। इसमें ब्रजभूमि के केंद्र मथुरा क्षेत्र के लिए भरपूर बजट प्रस्तावित करते हुए धार्मिक पर्यटन विकास के लिए बजट जारी कर दिया है। मथुरा-वृंदावन सहित भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुडे़ स्थलों पर अवस्थापना सुविधाओं के लिए व्यवस्था की गई है। अयोध्या, काशी के साथ मथुरा को प्रसाद योजना के तहत 800 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इस बजट में मथुरा को कृष्णा सर्किट में सबसे ज्यादा धनराशि मिलेगी। कृष्णा सर्किट के तहत ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के पड़ाव स्थलों को विकसित किया जाएगा। यहां लीला मंच तैयार होंगे। इसके अलावा गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र को नया स्वरूप प्रदान करने की योजना राज्य सरकार ने तैयार की है। इसका विकास भी कृष्णा सर्किट के तहत ही होगा। परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


योजना है कि गोवर्धन में ट्रॉम ट्रेन और बैटरी से छोटी बसें चलाई जाएं। रिंग रोड के अलावा करीब 60 किलोमीटर लंबा फोर लेन मार्ग और हाईवे-2 और हाईवे-11 को भी गोवर्धन के रास्ते से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में मथुरा के लिए गीता शोध संस्थान की स्थापना की भी घोषणा कर दी है।
विज्ञापन



1200 करोड़ मथुरा, अयोध्या, वाराणसी में विभिन्न परिपथ एवं सर्किट का विकास
800 करोड़ से प्रसाद योजना के तहत मथुरा, अयोध्या, वाराणसी में सुविधाओं का विकास
500 लाख रुपये नगला चंद्रभान के पर्यटन विकास के लिए
500 लाख वृंदावन के 5 राजकीय आश्रय सदनों में सुधार के लिए
500 लाख रुपये वृंदावन में नवीन वृद्धाश्रम के निर्माण के लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें