फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सोरों के चिकित्सा अधीक्षक कीह बाइक पेड़ से टकराई

विज्ञापन
accident demo pic
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

रात्रि के समय निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर सोरों के चिकित्सा अधीक्षक की बाइक शराब के नशे में पेड़ से टकरा गई। इससे वह काफी देर तक मौके पर पड़े रहे। वहां से गुजरते लोगों की नजर उन पर पड़ी, तो लोगों ने डायल-100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल-100 ने चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया गया। शनिवार को सिटी स्कैन के लिए उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।
गौरतलब है कि सोरों के चिकित्सा अधीक्षक डा. आकाश बाईपास मार्ग पर देर रात्रि एक्सीडेंट के बाद शराब के नशे में पाए गए। जब डायल-100 की गाड़ी पहुंची तो पुलिस उन्हें उठाकर जिला चिकित्सालय लाई। बताया गया जहां चिकित्सक ने पुलिस कर्मियों से गालीगलौज कर दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर रिपुदमन मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक शराब के नशे में थे। पुलिसकर्मियों ने उनसे गालीगलौज किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. रंगजी दुबे का कहना है कि डा. आकाश के सिर में चोट थी। उनकी बाइक पेड़ से टकराई है। किस परिस्थिति में घटना हुई उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन चिकित्सक को सिटी स्कैन कराने के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक के लौटने पर वे घटना के संबंध में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें