फिरोजाबाद। एक जुलाई से लागू होने जा रही जीएसटी के विरोध में आज महाबंद रहेगा। जनपद में शहर व देहात क्षेत्रों के बाजार पूर्णतया बंद रखने के लिए व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर व्यापारियों ने बंद को सफल बनाने का आह्वान किया।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर, महामंत्री मनोज गुप्ता ने पदाधिकारियों के साथ मोटर साइकिल रैली निकाल कर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में रविंद्रलाल तिवारी, अमित वार्ष्णेय, आसिम खान, प्रदीप कौशिक, रमेश अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, महेश गुप्ता, रमकांत शामिल थे। सिरसागंज में जिला महामंत्री कृष्ण कुमार खंडेलवाल, शिकोहाबाद में दिनेश राठौर, जसराना में देवेंद्र पालीवाल, टूंडला में सुभाष कक्कड़, मक्खनपुर में नगर अध्यक्ष अखिलेख के साथ पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया।
उद्योग व्यापार मंडल के युवा व्यापारियों ने मोटर साइकिल रैली निकाल कर शहर के बाजारों में जनसंपर्क कर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। रैली हीरेंद्र सिंह यादव, देशदीपक यादव, सुनील ठाकुर, सुधीर चक, मुन्नालाल शामिल थे। जाटवपुरी व हाजीपुरा बाजार समिति के अध्यक्ष नदीम अब्बासी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जनंसपर्क कर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। जनसंपर्क में मु. सादिक, मु. साजिद, जावेद कुरैशी, मु. अंसार मौजूद थे।
बिना आम सहमति के थोपना चाहते हैं बाजार बंदी
उप्र व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष वीएस गुप्ता, जिला महमंत्री रीतेश अग्रवाल ने कहा है कि कुछ विरोधी व्यापारिक संगठन व्यापारियों को भ्रामक जानकारी देकर बिना आम सहमति के बाजार बंदी को जबरन थोपना चाहते हैं, जो उचित नहीं है। जीएसटी में तहसील व कस्बा स्तर के 80 प्रतिशत व्यापारियों की बिक्री 20 लाख से कम है, अत: पंजीयन की आवश्यकता नहीं है। जीएसटी समाज व भविष्य के लिए लाभदायक होगा। व्यापारी अनावश्यक आंदोलन से बचें।
सदर बाजार में खुली नजर आईं दुकानें
जीएसटी के विरोध में बुधवार को जहां कपड़ा बाजार बंद रहा। वहीं गुरुवार को गंज चौराहा, शास्त्री मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, छोटे चौराहे तक रेडीमेड व कपड़ा व्यापारियों की दुकानें खुली नजर आईं। जबकि व्यापारियों द्वारा 29 जून तक बंद का एलान किया गया।