फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद ‌आलमारी का ‌ब‌िखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव म्योरा में शनिवार रात परिवारीजन छत पर सोते रहे और चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह जागने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन चोर घरों को निशाना बनाकर नकदी जेवर पर हाथ साफ कर रहे हैं। शनिवार रात थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव म्योरा निवासी अन्नू अवस्थी परिवारीजनों के साथ घर की छत पर सो रहे थे।

रात को चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और बक्सों में रखे करीब दो लाख कीमत के जेवर व नकदी चोरी कर ली। रविवार सुबह जब गृहस्वामी ने कमरों में देखा तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें