फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 70 हजार उपभोक्ताओं को कल से नहीं मिलेगा सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य की गई आधार ई-केवाईसी प्रक्रिया की अंतिम समयसीमा 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही 1 अक्तूबर से ई-केवाईसी न कराने वाले करीब 70 हजार उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग बंद होगी और उन्हें सिलिंडर की आपूर्ति नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में तेल कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग की ओर से बार-बार मियाद बढ़ाए जाने के बाद भी हजारों उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना सत्यापन नहीं कराया है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से निलंबित किए जाएंगे।
इसके साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं की एलपीजी सब्सिडी भी रोक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़े और बेनामी कनेक्शनों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। 30 सितंबर की समयसीमा के बाद पोर्टल स्वतः ही बिना ई-केवाईसी वाले खातों के लिए बुकिंग ब्लॉक कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें