फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः बुर्जुग महिला की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया बेटा

Thu, 14 Nov 2019 11:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर क्षेत्राधिकारी इंदुप्रभा मय पुलिसफोर्स के पहुंच गईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को एक महिला का शव घर के आंगन में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बड़े बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला संपत्ति विवाद का है ऐसी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगराः यूपी बोर्ड परीक्षा का केंद्र नहीं बनने पर डीआईओएस को जान से मारने की धमकी

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के इंदिरा नगर में कश्मीरी देवी (70) पत्नी बनवारीलाल अपने बेटे के साथ रहती थीं। गुरुवार को महिला का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। जब लोगों ने इस हालत में उन्हें देखा तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगरा में प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर, हालात बदतर, एक्यूआई 293 पर 

सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया गया है कि महिला के नाक से खून बह रहा था। इस मामले में पुलिस ने बड़े बेटे को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर क्षेत्राधिकारी इंदुप्रभा मय पुलिसफोर्स के पहुंच गईं। मौके पर उन्होंने छानबीन की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्यता जो मौत हुई है उसमें संपत्ति का विवाद सामने आ रहा है।

ये भी पढ़ें: यूपीः रहस्यमयी ढंग से मथुरा में फिर से दरके मकान, दहशत में आए लोग

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या कैसे हुई है। बताया गया है कि महिला के दो बेटे हैं। छोटा बेटा किसी काम से शहर से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें