आगरा। थाना सदर इलाके में एक युवती के गुम डेबिट कार्ड का प्रयोग कर खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। डिफेंस एस्टेट फेस- 2 निवासी जयमाला चौधरी ने बताया कि केनरा बैंक का डेबिट कार्ड गुम हो गया था। काफी जगह तलाश करने पर भी नहीं मिला। 23 मई को खाते से सात बार में करीब 70 हजार रुपये निकाले गए। इसके लिए गोपालपुरा स्थित एटीएम का इस्तेमाल किया गया। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।