फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर से कक्षा छह के छात्र का अपहरण

Wed, 13 May 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर के ताल फिरोज खां से मंगलवार सुबह कक्षा छह का छात्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। शाम को पिता के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने छात्र के बारे में पूछताछ की। पिता ने जब बेटे से बात कराने को कहा तो वह गालीगलौज करने लगा और फोन काट दिया। बेटे के साथ अनहोनी की आशंका से परिवारीजन दहशत में हैं।
विज्ञापन


ताल फिरोज खां, सदर बाजार निवासी नर सिंह हलवाई हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा अभिषेक कक्षा छह का छात्र है। मंगलवार सुबह तकरीबन नौ बजे अभिषेक घर से शौच की कहकर निकला था। इसके बाद वापस लौटकर नहीं आया। परिवारीजनों ने उसकी तलाश की। रिश्तेदार और दोस्तों के यहां पता किया, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। परिवारीजन अभी तलाश में जुटे थे कि शाम तकरीबन सवा सात बजे नर सिंह के मोबाइल नंबर पर किसी अंजान व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि अभिषेक के पिता बोल रहे हो। नर सिंह को लगा कि बेटे के बारे में बताएगा। इस पर उन्होंने अभिषेक से बात कराने को कहा। उक्त व्यक्ति बोला कि तुम्हारा बेटा चाय लेने गया है। मगर, नर सिंह ने बात कराने के लिए कहा। इस पर उक्त व्यक्ति गालीगलौज पर उतर आया। कुछ देर बाद फोन कट गया।

परिवारीजनों को लगा कि बेटे का अपहरण कर लिया गया है। इससे घर में कोहराम मच गया। थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। जो मोबाइल नंबर मिला है उसके बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की नहीं रंजिश
परिवारीजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। ऐसे में उन्होंने आशंका जताई कि किसी गैंग ने अगवा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें