19एमएनपी-07-लोहिया पार्क में प्रदर्शन करते 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। एक साल से लंबित चल रही 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने रविवार को लोहिया पार्क में बैठक की। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
उन्होंने कहा कि एक साल से उच्च न्यायालय में सरकार की निष्क्रियता के कारण 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला लंबित हैं। इसमें सरकार को पैरवी करनी चाहिए। साथ ही इस भर्ती के पूर्ण होने तक नई भर्ती न करने और नए सत्र से पूर्व भर्ती के सभी अभ्यर्थियों को शिक्षक बनाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा इस भर्ती के कारण मानसिक उत्पीड़न झेल रहे हैं। मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजकर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान अमित सिंह, शिवकुमार, विवेक चौहान, गौरव राजपूत, जसवीर सिंह, दुर्गेश तोमर, दीपांशु, विष्णु राजपूत, वैभव कुमार, आकाश, सुनील, विजेंद्र, आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।