श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में मौज?
- फोटो : KASGANJ
जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को शक्ति स्वरूप माना गया है। देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों को पहचानने के लिए शिक्षित होना पड़ेगा। जिससे अन्याय के खिलाफ लड़ा सा सके।
प्रभारी मंत्री श्रीमती शारदा देवी जजौहरी कन्या महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन चालू की गई हैं। महिला अपराध में तुरंत कार्रवाई होती है। इस मौके पर डीएम सीपी सिंह ने कहा कि मां ही बच्चे को सबसे पहले संस्कार देती है। कार्यक्रम में अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप, जिला प्रोवेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, जिला समन्वय जिला विज्ञान क्लब जयंत गुप्ता, प्राचार्या सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षिकाएं व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में बोल?- फोटो : KASGANJ
श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में समा?- फोटो : KASGANJ
- श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में सहा- फोटो : KASGANJ