मैनपुरी। देश के कई शहरों से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। हालांकि मैनपुरी के लोग इस सेवा से वंचित हैं। मैनपुरी के हिस्से में कोई भी स्पेशल ट्रेन नहीं आई है। यहां के श्रद्धालुओं को महाकुंभ जाने-आने के लिए नियमित रूप से संचालित भिवानी-प्रयागराज (अप और डाउन) का ही सहारा है। इसके अलावा यहां से रोडवेज बसों का संचालन किया गया है।
परिवहन निगम की ओर से मैनपुरी में 65 बसों को महाकुंभ के लिए आरक्षित किया है। इन बसों को यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। फिलहाल एक बस सुबह और एक शाम को नियमित रूप से संचालित की जा रही है।