मैनपुरी। जिले में बृहस्पतिवार को 86 केंद्रों पर 6362 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं एक भी संक्रमित न मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। टीकाकरण कार्यक्रम की निगरानी के लिए सीएमओ सहित सभी अधिकारी भ्रमण पर रहे।
जिले में स्थापित 86 केंद्रों पर टीकाकरण के लिए सुबह से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कुल 6362 लोगों ने टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. एके पांडेय सहित सभी एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ टीकाकरण सत्र स्थलों का भ्रमण करते रहे। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से अपील की है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग टीकाकरण कराएं।
कुरावली में 600 लोगों को लगवाया टीका
कुरावली में सीएचसी और क्षेत्र के आठ गांवों में टीकाकरण शिविर लगाए गए। इसमें कुल 600 लोगों ने टीकाकरण कराया। चिकित्साधीक्षक डॉ. मनींद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।