फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मैनपुरी की चारों सीटों के लिए 63 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, करहल में सबसे कम

Tue, 01 Feb 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले की सभी विधानसभा सीटों के लिए तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बुधवार को नामांकन की जांच होगी। 
विज्ञापन
करहल से प्रत्याशी अखिलेश यादव और एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन था। निर्धारित समय सीमा तक जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए कुल 63 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसमें मैनपुरी विधानसभा सीट से सर्वाधिक 20 और करहल विधानसभा सीट से सबसे कम 11 नामांकन हुए। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा सीट मैनपुरी सदर, भोगांव, किशनी और करहल के लिए तीसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए 25 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था। निर्धारित समय तक चारों विधानसभा सीटों के लिए कुल 63 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 

बुधवार को होगी नामांकन की जांच

मैनपुरी विधानसभा सीट के लिए 20, भोगांव विधानसभा सीट के लिए 19, किशनी विधानसभा सीट के लिए 13 और करहल विधानसभा सीट के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। मंगलवार को तीन बजे तक नामांकन कक्ष में पहुंचने वाले सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्वीकार किए गए। बुधवार को इन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच में अगर कोई गलती या कमी पाई जाती है तो संबंधित प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। 
 

चार फरवरी को वापस ले सकेंगे नामांकन

जांच के बाद वैध पाए गए नामांकन पत्रों की सूची नामांकन कक्ष के बाहर चस्पा कर दी जाएगी। वहीं ऑनलाइन भी इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद भी अगर कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ना चाहता है तो उसके पास चार फरवरी को नाम वापसी का मौका रहेगा। सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन कक्ष में पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी से नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। समय बीतने के बाद कोई भी नामांकन वापस नहीं लिया जा सकेगा। 

हाई प्रोफाइल सीट बनी करहल 

इस विधानसभा चुनाव में जिले की करहल हाई प्रोफाइल सीट बन गई है। यहां से सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने आगरा के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह को बघेल को उतारा है। दोनों नेता नामांकन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसने कहां से किया नामांकन 

विधानसभा क्षेत्र  भाजपा  सपा  बसपा कांग्रेस  आप
मैनपुरी  जयवीर सिंह राजकुमार यादव गौरव नंद विनीता शाक्य रिक्त  
भोगांव  रामनरेश अग्निहोत्री आलोक शाक्य  अशोक कुमार ममता राजपूत संतोष श्रीवास्वत
किशनी डॉ. प्रियरंजन आशू बृजेश कठेरिया प्रभूदयाल विजय नरायन सिंह सर्वेश व पप्पू 
करहल    एसपी सिंह बघेल   अखिलेश यादव कुलदीप नरायन  रिक्त रिक्त

मैनपुरी सीट से अन्य प्रत्याशी: राजीव कुमार (जन अधिकारी पार्टी), सादेस यादव (वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल), रामरतन कश्यप (विकासशील इंसान पार्टी), योगेश कुमार और जयवीर सिंह। 
भोगांव सीट से अन्य प्रत्याशी: प्रदीप कुमार (विकासशील इंसान पार्टी), भूपेंद्र सिंह (जन अधिकारी पार्टी), रामनरेश (भारतीय सुभाष सेना), अनीता (वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल), शिशुपाल सिंह (राष्ट्रीय समाज दल आर), नरेंद्र सिंह (सबका दल यूनाइटेड), सुनील कुमार (राष्ट्रीय क्रांति पार्टी), श्रेय तिवारी, सुरजीत सिंह, कौशलेंद्र सिंह, किरंद पाल शाक्य, अरविंद कुमार, राकेश कुमारी राजपूत, मीनूवाला। 
किशनी सीट से अन्य प्रत्याशी: संतोष (भारतीय सुभाष सेना), वैष्णो देवी (जन अधिकारी पार्टी), रविंद्र कुमार, रामानंद, देवेंद्र कुमार, रघुनंदन और शिववीर सिंह।
करहल सीट से अन्य प्रत्याशी: अल्का सिंह (जन अधिकारी पार्टी), वीरराज (राष्ट्रीय समाज दल आर), सुनील कुमार मिश्रा (सर्व समाज पार्टी), गौरव यादव, पंकज, सुमन प्रकाश, नीरज कुमार और रमेश चंद्र। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें