बाह: डीएम के आदेश पर बाह में खतौनी संशोधन को लगा शिविर
बाह। तहसील बाह में खतौनी में नाम, अंश संशोधन के अलावा उत्तराधिकार वरासत के मामले बढ़ने पर डीएम मनीष बंसल ने बुधवार को तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन कराया। इस दाैरान आए 62 आवेदनों में से 52 निस्तारित किए गए। समाधान दिवस में एसडीएम बाह विनोद कुमार, तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व एवं नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार सुधीर गिरी, दयाचंद पौरुष ने समस्याएं सुनीं।
एसडीएम ने बताया कि अंश निर्धारण के 8, अंश संशोधन के 18, उत्तराधिकार वरासत के 8 आवेदन आए, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। खतौनी में नाम संशोधन के 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 10 का निस्तारण हो सका। 18 आवेदन जांच बाद निस्तारित होंगे। बता दें कि भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया एवं यूथ बार ने किसानों की समस्याएं डीएम के सामने रखी थीं।