फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए खींचा खाका

विज्ञापन
पीएम मोदी ने कठुआ में रैली को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जहां पार्टी के लोग भीड़ को लेकर कवायद कर रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अमला उनकी सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचने में लगा है। सोमवार को एडीएम प्रशासन व एएसपी ने हेलीकाप्टरों के उतरने के लिए स्थान देखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का प्लान भी तैयार किया।
विज्ञापन

एटा के सैनिक पड़ाव पर 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रस्तावित है। यहां से वह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को एडीएम प्रशासन के पी सिंह और एएसपी संजय कुमार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अमले साथ सैनिक पड़ाव पहुंच कर रूपरेखा तैयार की। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड पर पहुंच कर स्थान चिह्नित किया। बताया गया कि प्रधानमंत्री के साथ तीन हेलीकॉप्टर आएंगे। उन हेलीकॉप्टर को कहां उतरवाना है, इसके लिए सैनिक पड़ाव के एक हिस्से को तैयार कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी विचार विमर्श किया गया। सैनिक पड़ाव में जनसभा के लिए बनने वाले मंच के आसपास की स्थिति का भी जायजा लिया गया। इस दौरान एसडीएम नंदलाल, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल भी साथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें