फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सिपाहियों के वायरल वीडियो प्रकरण में जांच शुरू

विज्ञापन
यातायात सिपाहियों के वायरल वीडियो प्रकरण में जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। दिन भर की कमाई को बांटते हुए ट्रैफिक सिपाहियों के वायरल हुए वीडियो मामले की जांच शुरू हो गई है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। साफ कहा है कि तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम वायरल हुए वीडियो में ट्रैफिक के सिपाही रुपये बांट रहे थे। इस वायरल हुए वीडियो की खबर को अमर उजाला ने मंगलवार को आज गाड़ी कम आईं, हिस्से में 290-290 आए शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी। मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद हड़कंप मच गया। एसएसपी स्वप्रिल ममगाई ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधीनस्थों से जानकारी की। इसके बाद सीओ सिटी गुरमीत सिंह को मामले की जांच सौंपते हुए तथ्य सहित जांच रिपोर्ट तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू की और वीडियो में दिख रहे लोगों को तलब करना शुरू किया। बताया कि वीडियो में दिख रहे कुछ लोग मेरठ पीएम नरेंद्र मोदी की सभा की ड्यूटी के लिए गए हैं। इस संबंध में सीओ सिटी गुरमीत सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। वीडियो में दिख रहे स्थल पर भी जाकर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। संबंधित लोग अगर जांच में दोषी पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें