फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद और नक्सलवाद को क्यों नहीं रोक पा रहे मोदी : प्रो. रामगोपाल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। डीग रोड स्थित हनुमान बाग आश्रम में माघ पूर्णिमा पर होने वाले तीन दिवसीय भंडारे का शुभारंभ रविवार को संत सियाराम दास महाराज के निर्देशन में हुआ। भंडारे में संत-महंतों के साथ-साथ ब्रज के साधुओं और आसपास के गांवों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल भी पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने 2013 क ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाकर पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि आखिर अब मोदी आतंकवाद और नक्सलवाद को क्यों नहीं रोक पा रहे हैं।

प्रो. रामगोपाल ने भगवान हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया। प्रो. रामगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2013 की पुरानी ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई, जिसमें वे पुरानी केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कह रहे हैं कि आतंकवादियों के पास गोला, बारूद कहां से आता है।
विज्ञापन


जब सीमाएं सील हैं तो विस्फोटक कैसे पहुंच रहे हैं। आखिर सरकार ही रोक नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार पर अंगुली उठाने वाले आज स्वयं प्रधानमंत्री हैं। आखिर वह क्यों आतंकवाद व नक्सलवाद को नहीं रोक पा रहे हैं। इस अवसर पर राधाचरन कौशिक, अंशू कौशिक, गिरधारी सेठी, संत बाबू बाबा, राजा बाबू सौनी, देवेश सौनी, ब्रजबिहारी कौशिक, चेयरमैन नगर पंचायत खेमचंद शर्मा, गौरी शंकर, नंदकिशोर शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें