फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों से नकदी-जेवरात सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
chori
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर में रविवार रात चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों से हजारों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। में चोरी करके लाखों का माल चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जगार होने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

गांव सुजानपुर में रविवार रात चोर घुस आए। देर रात ग्रामीणों के सोने के बाद चोरों ने गांव निवासी पप्पू पुत्र राजाराम के घर में धावा बोल दिया। चोर यहां से छह क्विंटल गेहूं, जेवरात, कपड़े सहित एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने रामदास पुत्र रुस्तम के घर से घरेलू सामान, जेवर, नकदी सहित दो लाख की चोरी कर ली। इसके बाद चोर ब्रह्मानंद पुत्र ओमप्रकाश के घर मे घुस गए। चोर यहां से पर्स में रखे पांच हजार रुपये की नकदी और जेवरात सहित एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। तीन घरों में चोरी करने के बाद चोर अनार सिंह पुत्र बाबूराम के घेर में खड़े एसीई ट्रैक्टर की बैट्री और राजकुमार पुत्र रामप्रसाद के महेंद्र ट्रैक्टर से बैट्री और स्टीरियो डैक चुरा ले गए। सुबह जगार होने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो सकी। एक साथ पांच घरों में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों एवं ग्रामीणों से जानकारी की। प्रभारी थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें