फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी और बीडीओ अलीगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लगातार शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी आईपी पांडेय ने जिला कृषि अधिकारी तथा बीडीओ अलीगंज को उनके कार्यों में उदासीनता बरते जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कई दिनों से लगातार जिलाधिकारी आईपी पांडेय को शिकायत मिल रही है, इसको लेकर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह को कड़े निर्देश देते हुए कहा था कि वह खाद के ओवर रेट को रोकने के लिए कार्य करे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि अगर दुकान विक्रेता निर्धारित रेट से अधिक पर खाद बेचता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसको लेकर पिछले दिनों जिला कृषि अधिकारी ने शिकायतों के आधार पर कई कार्रवाई तो की। मगर ओवर रेट खाद बेचने पर नियंत्रण नहीं लगा सके। इससे नाराज जिलाधिकारी ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं दूसरी ओर, अलीगंज के बीडीओ आरपी शुक्ला को जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए अस्थाई आश्रय स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए थे। मगर बीडीओ अलीगंज ने गोवंश के आश्रय स्थल को लेकर उदासीनता बरती। इसको लेकर जिलाधिकारी ने बीडीओ अलीगंज को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें