फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले में संयम से काम लें: स्वामी प्रसाद

विज्ञापन
अयोध्या मामले में संयम से काम लें: स्वामी प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए काम कर रही है। अयोध्या मामले में लोगों को संयम से काम लेना जरूरी है। ये बातें कैबिनेट मंत्री ने सोरों के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं। राममंदिर का मामला अदालत में विचाराधीन है। वे चाहते हैं कि इस मामले में संयम बरता जाए और अदालत के फैसले का इंतजार किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार विकास के कार्यों में जुटी है। पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले यह सरकार की प्राथमिकता है। देश और प्रदेश मजबूत बने। यही सरकार चाहती है। सरकार की सभी योजनाएं गरीबों को समर्पित हैं। अब तक 8 करोड़ गरीबों को गैस चूल्हा दिया जा चुका है। देश के डेढ़ लाख गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया गया है। 86 लाख किसानों का फसली ऋण माफ किया गया है। विधायक ममतेश शाक्य, देवेंद्र राजपूत, देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें