मैनपुरी-भोगांव। श्री बाबा श्याम मित्र मंडल भोगांव के तत्वावधान में खाटू श्याम जी महाराज की निशान पूजन शोभायात्रा निकाली गई। द्वितीय निशान यात्रा का शुभारंभ सोमेश्वर नाथ मंदिर से पूजा अर्चना के साथ हुआ। बुधवार को निशान यात्रा सोमेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर चौराहा, थाना कोतवाली, पुराना अस्पताल, पीपल मंडी, जैन मंदिर, जामा मस्जिद, सब्जी मंडी चौराहा, छोटा बाजार, मंदिर दाऊ जी महाराज, पुरानी आलूमंडी, बेवर चुंगी, जीटी रोड बाईपास होते हुए मदन इंटर कॉलेज में पहुंचकर समाप्त हुई। निशान यात्रा में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा खाटू श्याम जी महाराज की झांकी की आरती उतारी गई।
यात्रा के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। वहीं श्रद्घालु हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा, श्याम सुनियो विनती हमार, अइयो यहां पर बारंबार के नारे लगाते हुए चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से इंस्पेक्टर एसएस पीलवान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर सुधीर कुमार कश्यप, सौरभ जैन, सनी यादव, विमल गुप्ता, ईसू यादव, योगेश यादव, दिनेश गुप्ता, सुधीर जैन, दिलीप गुप्ता, बीरू जैन, शिव शंकर वर्मा, आशीष तिवारी, विवेक दीक्षित, संजीव तिवारी, बच्चू यादव, राम अरोरा, जोगन वर्मा, प्रदीप गुप्ता, करू वर्मा, सिंकू कश्यप, अंशुल जैन, अनूप गुप्ता, लालू वर्मा, सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।
भोगांव। बाबा श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित खाटू श्याम की भजन संध्या चार अक्तूबर की शाम सात बजे मदन इंटर कॉलेज में होगी। कार्यक्रम संयोजक दिलीप गुप्ता ने बताया भजन संध्या में पंजाब के कन्हैया मित्तल व बरेली की अंजली त्रिवेद्वी भाग लेंगी।