फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक की बेटी और युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला में किशोरी दीक्षा पर तेजाब डालने की घटना में रविवार को नया मोड़ आ गया। घायल किशोरी व मकान मालिक की बेटी पूनम के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन डेढ़ माह से दोनों में बातचीत बंद हो गई थी। इस पर दीक्षा को सबक सिखाने के लिए पूनम ने ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की योजना बनाई। चूंकि दीक्षा को परेशान करने वाला भीमनगर का युवक तेजाब फेंकने की धमकी दे गया था इसलिए पूनम ने युवक की धमकी को बचाव का रास्ता बना लिया। पुलिस ने धमकाने वाले युवक व पूनम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


करबला गली नं. नौ निवासी किशोरी दीक्षा को 22 अगस्त की रात तेजाब डालाने के मामले में उसके पिता ने थाना दक्षिण में भीमनगर निवासी युवक अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घायल किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर किया था। एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार ने जांच की थी। मकान मालिक की बेटी पूनम व झुलसी किशोरी दीक्षा की बड़ी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घायल किशोरी की बड़ी बहन राधा ने पुलिस को बताया कि पूनम व दीक्षा में दोस्ती थी, लेकिन दोनों में झगड़ा हो गया था और डेढ़ माह से बोलचाल बंद थी। एसपी सिटी राजेश कुमार के अनुसार पूनम को मालुम था कि भीम नगर का युवक अभिषेक भी दीक्षा से खुन्नस खाए हुए है।

इसलिए पूनम ने अभिषेक से दीक्षा को तेजाब फेंक कर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दिलाई थी। दीक्षा अक्सर छत पर ही सोती थी, लेकिन पूनम 22 अगस्त की रात को छत पर सोने गई थी। मौका देख उसने ही दीक्षा पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। दीक्षा के चीखने पर पूनम ने ही शोर मचाया कि अभिषेक तेजाब फेंक कर भाग गया है। पूनम ने भी अपनी बांह जली हुई दिखाई थी। पुलिस को यहीं से शक हुआ कि पूनम की बांह पर जले का निशान संदिग्ध है। एसपी सिटी ने बताया कि किशोरी को जलाने के मामले में पूनम (19 वर्ष) और अभिषेक (18 वर्ष) दोनों आरोपी हैं। दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें