फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा में ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्री में टक्कर मार दी। इसमें तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए।
ग्राम फाजिलपुर जरैला निवासी ठाकुरदास रक्षाबंधन पर अपनी बेटी प्रीती को उसकी ससुराल एटा को लेकर बाइक से आ रह ेथे। फरिहा के पास वह गांव के पास पहुंचने वाली थी इसी दौरान पीछे से तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बालिका की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पर एसओ फरिहा सर्वेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे उन्होंने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।