मथुरा। एसएसपी बबलू कुमार ने थाना गोविंदनगर के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय और सिपाही सतेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने जांच कराई थी, जिसमें एसएचओ की सट्टेबाजों से मिलीभगत पाई गई। एसएसपी के इस एक्शन से पुलिस के महकमे में खलबली मच गई है।
एसएसपी बबलू कुमार को सूचनाएं मिल रही थीं कि शहर में सट्टा हो रहा है। पुलिस वालों की सट्टेबाजों से मिलीभगत की शिकायतें भी मिल रही थीं। इस पर एसएसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों की सट्टेबाजों से साठगांठ की जांच कराई। इस जांच में थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय और सिपाही सतेंद्र की साठगांठ पाई गई। एसएसपी ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक और सिपाही को निलंबित कर दिया।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि थाना गोविंदनगर प्रभारी सुभाष चंद पांडेय और सिपाही सतेंद्र की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसी के चलते निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि अवैध कारोबार किसी कीमत पर नहीं होने दिए जाएंगे। इसमें लिप्त पाए गए पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों को बख्शा नहीं जाएगा।