फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से दो दिन पूर्व युवक पर तेजाब फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के गांव चमरौली में शादी से दो दिन पूर्व युवक पर तेजाब फेंक दिया। वह प्लाट पर सो रहा था। शोर सुनकर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राईवेट अस्पताल ले गए। इस मामले में गांव के हरेंद्र व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना मक्खनपुर के गांव चमरौली निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ बाजा (20) पुत्र जयवीर सिंह की बारात 25 जून को थाना सिरसागंज के ग्राम अकबरपुर सराय जानी है। शनिवार रात वह घर के प्लाट पर सो रहा था तभी उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। वह छटपटाकर उठा और शोर मचाया तो आरोपी भाग गए थे। शोरगुल सुनकर पहुंचे परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए फिरोजाबाद लाए और यहां से आगरा ले गए। इस मामले में ब्रजेश के परिजनों की ओर से थाना मक्खनपुर में गांव के हरेंद्र पुत्र श्यामवीर व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि तेजाब डालने की साजिश श्यामवीर और उन्हीं के पुत्र भुवनेश ने रची है। एसएचओ मक्खनपुर सुजात हुसैन ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।

मक्खनपुर। चमरौली में शादी से दो दिन पूर्व ही युवक पर तेजाब डालने की घटना से उसकी शादी की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। क्योंकि परिजनों का ध्यान घायल ब्रजेश का उपचार कराने की ओर है। इधर, सोमवार को बारात जाने के कारण उसके घर पर रिश्तेदारों के आने का क्रम शुरू हो गया है। इस घटना से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें