फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी लाइन पर दौड़ने लगीं ट्रेनें

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली-आगरा रूट पर ट्रेनों को बिना किसी रुकावट के गति प्रदान करने के लिए बिछाई जा रही चौथी लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। रूंधि और पलवल के बीच चौथी लाइन पर मालगाड़ी दौड़ने लगी हैं। पलवल से आगे चल रहे काम में भी तेजी आ गई है।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा के बीच व्यस्त रेल रूट पर बिना किसी परेशानी के ट्रेनों का आवागमन हो सके इसके लिए चौथी लाइन बिछाई जा रही है। रूंधि से पलवल के बीच चौथी लाइन का काम पूरा हो जाने के बाद इस पर 25 मई से मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है।

फिलहाल मालगाड़ियां 75 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही हैं। आने वाले समय में इनकी गति को बढ़ाया जाएगा। चौथी लाइन का काम पूरा हो जाने के बाद दिल्ली आगरा के बीच ट्रेनों के संचालन में सुधार आएगा। व्यस्त रूट होने का हवाला देकर ट्रेनों को स्टेशनों पर रोका नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन


पलवल से आगे चल रहे चौथी लाइन के काम में तेजी आ गई है। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि रूंधि से पलवल तक चौथी लाइन पर ट्र्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें